आखिर क्या हैं जीनोम सिक्वेंसिंग

>
दुनिया में तेजी से फैल रहे कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। कोरोना वायरस का अपडेटेड वर्जन यानी ओमिक्रॉन वैरिएंट संपूर्ण विश्व में लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है. ताजे वेरिएंट ने न केवल आम जनजीवन को प्रभावित किया है बल्कि एक बड़ा सवाल भी हमारे सामने मुंह बाये खड़ा है कि क्यावैक्सिनेशन के बावजूद निकट भविष्य में हमें कोरोना वायरस से मुक्ति नहीं मिल पाएगी? इस प्रश्न के यूं तो कई नकारात्मक जवाब मिल सकते हैं लेकिन एक बड़ी सच्चाई यही है कि यदि समय रहते सावधानी बरत ली जाए तो नए ओमिक्रॉन वैरिएंट को बड़ी ही आसानी के साथ इसे शिकस्त दी जा सकती है.ओमीक्रोन के संपर्क में आए लोगों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) के लिए भेजे गए हैं। अब आइये जानते हैं कि क्या होती है जीनोम सिक्वेंसिंग जीनोम सिक्वेंसिंग क्या है ? जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) को अच्छी तरह से समझने के लिए सबसे पहले आपको यह समझना होगा की जीन (Gene) क्या होती है। आसान भाषा में समझें तो जीन ही दरअसल हमारे जैविक विशेषताओं का कारण होता है। हमारा रंग, कद, बालों की लम्बाई या घनत्व जैसी सारी विशेषताएं इनसे जुड़े जीन्स ही तय करते हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि जीन्स क्या होते हैं। इसके बाद सवाल आता है कि जीनोम क्या होता है। दरअसल जीन्स के सामूहिक रूप को ही जीनोम कहते हैं और कभी भी दो व्यक्तियों का जीनोम एक दुसरे से मेल नहीं खाता। हालांकि, हमारे कुछ जीन्स हमारे पेरेंट्स से मेल खा सकते हैं, पर पूरा जीनोम मेल खा जाए, ऐसा होना असंभव है। किसी भी व्यक्ति के शरीर की बनावट और उसके कार्य करने के तरीके को समझने के लिए उसके जीनोम की स्टडी की जाती है। मगर जीनोम आकार में इतना छोटा और जटिल होता है कि इसे नंगी आंखों से देख पाना नामुमकिन है। यदि इसे माइक्रोस्कोप से भी देखा जाए, तो इसकी जटिलता के कारण इसे पूरी तरह से समझ पाना मुश्किल है। इसलिए जीनोम को स्टडी करने के लिए वैज्ञानिक इसे एक कोड दे देते है और इस कोड को पता करने वाली तकनीक को ही जीनोम मैपिंग (Genome Mapping) या जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) कहा जाता है। जीनोम मैपिंग से पता चल जाता है कि जीनोम में किस तरह के बदलाव आए हैं। यानी यदि ओमिक्रोन (Omicron) की जीनोम मैपिंग होती है तो इसके जेनेटिक मटेरियल की स्टडी करके यह पता किया जा सकेगा कि इसके अंदर किस तरह के बदलाव हुए हैं और यह पुराने कोरोना वायरस से कितना अलग है। जीनोम के अध्ययन को जीनोमिक्स (Genomics) कहते हैं। जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) के जरिये मानसिक और शारीरिक बीमारियां जैसे कैंसर, दिल संबंधी रोग, डायबिटीज, हाई ब्लडप्रेशर, न्यूरोमस्क्युलर डिस्ऑर्डर आदि का इलाज किया जा सकता है। इसके अलावा कई संक्रामक रोगों जैसे मलेरिया, डेंगू, एचआईवी, कोरोनावायरस, ईबोला, सार्स आदिको इलाज के लिए भी जीनोम सिक्वेंसिंग की जा चुकी है। इससे यह पता चलता है कि किस व्यक्ति को किस तरह की बीमारी है या हो सकती है। इसके कैसे लक्षण हो सकते हैं। साथ ही इसके जरिए हम बीमारी का सटीक इलाज भी खोज सकते हैं। क्या है Genome Sequencing जो Omicron Variant पकड़ रही? Genome Sequencing in hindi | Omicron Hopenaturecure
कोरोना की जीनोम सिक्वेंसिंग कैसे होती है ? जैसा की हम बहुत समय से सुनते आ रहे हैं कि किसी व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने के बाद कोरोना वायरस लगातार म्यूटेट हो रहा यानी अपना स्वरूप बदल रहा है। कभी यह म्यूटेट होकर पहले से ज्यादा खतरनाक हो जाता है तो कभी कम। अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि इससे जीनोम सिक्वेंसिंग का क्या लेना देना। तो इसका जवाब है- जी, बिलकुल लेना देना है। मान लीजिये यदि किसी इलाके में अचानक से कोरोना के मामले बढ़ने लगते हैं, तो उस इलाके से सैंपल इकट्ठे किये जाते हैं। बाद में इसकी सिक्वेंसिंग की जाती है और पता लगाया जाता है की इस इलाके के सैंपल में कुछ बदलाव आया है या नहीं। और क्या इसी बदलाव के कारण ही इस इलाके में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं ? इस प्रकार जीनोम सिक्वेंसिंग से यह पता चल जाता है की किसी इलाके में कोरोना मामले में जो बढ़ोतरी हो रही है , वह किसी नए वेरिएंट की वजह से हो रही या पुराने।

टिप्पणियाँ