अगर आप इनफर्टिलिटी से परेशान है तो आँवला का सेवन जरूर करें

आज के समय में इनफर्टिलिटी सिर्फ महिला में ही नहीं पुरुष में भी देखी जाती है। भारत में 27.5 मिलियन जोड़े इनफर्टिलिटी की समस्या से पीड़ित हैं। अध्ययन यह भी बताता है कि 2020 तक यह संख्या 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार, हमारे खराब खानपान के चलते भी आजकल के युवा भी इनफर्टिलिटी की समस्या से जुझ रहे है। एलोपेथी के मुकाबले आयुर्वेदिक में इनफर्टिलिटी का इलाज बिना सर्जरी के भी संभव है। आप अपने डाइट में बदलाव करके अपनी इस समस्या को कम या दूर कर सकते है। आंवला यानी इंडियान गूजबेरी को आयुर्वेदिक में एक औषधीय जड़ी-बूटी माना गया है, जिसे मेडिकल मेडिसिन के लिए भी इस्तमाल किया जाता है। आज इस आर्टिकल में इसी विषय को कवर करते हुए हम इनफर्टिलिटी में आंवला खाने के फायदे और इस्तेमाल के तरीके के बारे में बात करेंगे। आंवला खाने के फायदे-
इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं की लगभग सभी आयुर्वेदिक तैयारियों में आंवला होता है। यह औषधीय फल विटामिन सी का एक पूरा स्रोत माना जाता है। इतना ज्यादा कि एक छोटे से आंवले में 2 संतरे जितना विटामिन सी पाया जाता है। आंवला के फायदे (Amla ke Fayde) की बात करें तो इसमें पॉलीफेनोल जैसे मिनरल, आइरन और कैरोटीन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे विटामिन पाये जाते है जो कई बीमारियों को दूर रख सकता है। इस अद्भुत फल के फायदे इस प्रकार हैं: अकसर महिलाओं को पीरियड्स में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जैसे पेट व कमर में दर्द, ब्‍लीडिंग आदि शामिल होते है। ऐसे में अगर आंवले के जूस या कच्चा आंवला भी खाती हैं तो इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल पीरियड्स से जुड़ी समस्‍यओं से निजात दिला देते हैं। आंवला खराब कॉलेस्ट्रोल को खत्म करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद क्रोमियम बीटा ब्लॉकर के प्रभाव को कम करता हैं। जिससे आपका दिल भी हेल्‍दी बना रहता है। आंवले में पाए जाने वाले क्रोमियम तत्‍व इंसुलिन हारमोंस को मजबूत करके खून में शुगर लेवल कंट्रोल करने में भी मदद करता हैं। आंवला डायबिटीज के रोगियों के लिए भी एक रामबाण दवा है। आंवले के रस में शहद मिलाकर पीने से बहुत मधुमेह की समस्या वाले के रोगियों को बहुत फायदा पहुंचता है। आंवले को आप चाहे तो अचार के रुप में खाएं या चूर्ण के रुप में सेवन करें। खाने को पचाने में आंवला बहुत मददगार है। इसे खाने से कब्‍ज, डकार और पेट में गैस की समस्‍या से निजात मिलती है। आंवला में आयरन की मात्रा में शुक्राणु बढ़ाने के गुण होते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सकों का सुझाव है कि दिन में एक बार आंवले का रस पीने से पुरुष में शुक्राणु और यौन शक्ति दोनों में बढ़ोतरी होती है। आंवला ने शुक्राणु की गतिशीलता को बढ़ाने और ओलिगोस्पर्मिया से पीड़ित पुरुषों में शुक्राणु उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी माना गया है। आंवले का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म मजबूत होता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है और बैक्‍टीरिया और फंगल इंफेक्‍शन से लड़ने के लिए भी शरीर तैयार रहता है। आंवला शरीर में मौजूद टॉक्‍सिन जैसे जहरीले पदार्थ को बाहर निकाल फेंकने में मदद करता है। आंवला खाने से पेट के इंफेक्‍शन और सर्दी जैसी समस्या से निजात मिलती है। आंवले में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम होता है और इसे खाने से ऑस्ट्रोपोरोसिस, अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है।                    

               अगर किसी महिला को बांझपन की श‍िकायत है तो आंवला से इनफर्टिलिटी का इलाज हो सकता है। आपको उसे रोजाना आंवला खाना चाहिए। इससे महिलाओं के अंडाणु स्‍वस्‍थ होते हैं पुरुषों में भी शुक्राणुओं की क्रियाशीलता बढ़ती है। इसके सेवन से प्रजनन प्रणाली और अंगों की कार्यविधि सुधारने का काम करता है। यह स्त्रियों के गर्भाशय को मजबूत बनाकर गर्भधारण करने में मदद करता है।           

               जिन महिलाओं में खून की कमी होती है वो आंवले के जूस का सेवन रोजाना करें। आंवला बॉडी में रेड ब्‍लड सेल्‍स के बनाने में सहायक होता है, और शरीर में खून की कमी नहीं होने देता।                     

                      आंवला इस्तेमाल के तरीके- इन तरीकों से आप आंवले से इनफर्टिलिटी का उपचार कर सकते हैं-                                                                                                                                    


           आंवले का जूस: आंवला, टमाटर, पालक के जूस पी सकते है जो आपके शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है। यह अंदर से खून को साफ करता है, साथ ही वजन घटाने में भी कारगर है। एलोवेरा और आंवला जूस: हेल्थ के लिए एलोवेरा कई हेल्थ बेनिफिट्स के साथ आता है। इसका इस्तेमाल जूस बनाने के लिए भी किया जाता है। एलोवेरा जूस और आंवला जूस को मिला कर आप पी सकते हैं। यह ड्रिंक इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है। यह आपकी स्किन और बालों के लिए भी खूब फायदेमंद होता है। साथ ही सेक्स संबंधी परेशानियों से पीड़ित पुरुषों को अपनी सेक्सुअल लाइफ बेहतर बनाने के लिए इसका सेवन करता है।                                                                                                                                                           

               आंवला का सेवन: शरीर के पाचन तंत्र को ठीक कर पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। आंवला का खाली पेट में रोज सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। खाली पेट में इसके सेवन से कब्ज और एसिडिटी से राहत मिलती है।                                                                                                 

              आंवला पाउडर: आप इसका सेवन पाउडर के रुप में भी कर सकते हैं। मार्केट में असानी से इसका पाउडर मिल जाता है। आप चाहे तो आंवले को सुखाकर उसका पाउडर घर पर भी बना सकते है। 1 चम्मच आंवला पाउडर को गुनगने पानी के साथ ले या दूध के साथ एक चुटकी आंवला पाउडर भी ले सकते है। इसके सेवन से आपकी सेक्स लाइफ अच्छी होगी।                                                                    

                आंवला के बीज का पाउडर: आप इसके बीज का पाउडर बना के भी सेवन कर सकते हैं। जिन महिलाओं को सफेद पानी का डिस्चार्ज की समस्या है तो उनके लिए असरदायक है। आंवला का मुरब्बा: आप आंवला का मुरब्बा भी खा सकते हैं। गर्मियों में आवला का मुरब्बा खाने से पेट को ठंडक मिलती है जो आपके शरीर में विषैले पदार्थ को बहार निकालते है। आप चाहें तो मार्केट से खरीदे भी सकते हैं l                                                                                                                                                               



अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. Hopenaturecure इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें