Zucchini in Hindi: सेहत के लिए खजाना है जुकीनी ! आहार में शामिल करे जुकीनी बिमारियां रहेंगी दूर

शारीरिक और मानसिक विकास के लिए हरी सब्जियों का सेवन बहुत ही उचित माना जाता है। इन  हरी सब्जियों में से एक है जुकीनी। यह कद्दू की ही प्रजाति है। इसमें कई औषधिय गुण होते हैं जो कई बीमारियों से बचने में मदद करते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम क्युकरबीटा पेपो है। इसे कोर्ट गेट के नाम से भी जाना जाता है। सभी मौसम में मिलने वाली इस सब्जी में विटामिन ए ,विटामिन सी ,विटामिन के ,पोटैशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपुर मात्रा में होते हैं। जुकीनी के एक नहीं कई फायदे हैं। यह पाचन तंत्र के लिए बहुत ज्यादा फ़ायदेमंद होती है। इसके रोजाना सेवन से नर्वस सिस्टम में सक्रियता आती है। जुकीनी में विटामिन सी की मात्रा भरपुर होती है जो कि स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है।





एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

इसमें विटामिन सी ,विटामिन ए, बीटा कैरोटीन ,ल्यूटिन  जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपुर मात्रा में होते हैं। यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। इसके सेवन से गठिया, आंखों की समस्या, अल्जाइमर' जैसी परेशानियां दूर की जा सकती हैं।

वजन कम करने मे मददगार 

इसमें जरूरी पोषक तत्वों के साथ फाइबर की भी अधिकता होती है। फाइबर पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है। इससे काफी समय तक भूख नहीं लगती है ऐसे में वजन कम करने में आसानी होती है।

ब्लड प्रेशर करे नियंत्रित

इसमें पोटैशियम होता है ,जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर रोगियों को अपने आहार में जुगानी शमिल करना बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता  है।

हृदय स्वास्थ्य के लिये

यह एक फाइबर युक्त आहार है। फाइबर के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। तोरी का सेवन करना दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

इसमें ल्यूटिन और जेक्ससैथिन भरपुर रूप से होता है।यह तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं। साथ ही यह बढती उम्र में होने वाली आंखों की समस्याओं को भी कम करने में मदद करते हैं। 

जोड़ो के दर्द व गठिया

रूमेटाइड आर्थराइटिस के दर्द में राहत के लिए भी जुगानी को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

प्रोटीन से भरपुर

मजबूर शरीर के लिए प्रोटीन का आहार में शामिल होना बहुत जरूरी होता है।अगर आपको हाई प्रोटीन की जरूरत है तो आप इसे रोजना डाइट में शामिल कर सकते हैं।शाकाहारी लोगों के लिए यह सबसे बेहतर सब्जी है जो प्रोटीन की जरूरत को पूरा करती है है।



टिप्पणियाँ