औषधि गुणों से भरपुर है कुटकी । इस जड़ी बूटी के सेवन से कई बिमारियों को ठीक किया जा सकता है।

कुटकी एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। इसका प्रयोग कई बिमारियों में फ़ायदेमंद माना जाता है। यह दुर्लभ जड़ी बूटी पहाड़ों में पाई जाति है। इसके पत्ते, तने और जड़ का प्रयोग आयुर्वेद में मेडिसिन बनाने के लिए किया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम पिक्रोरायजा कुरोवा है।यह टेस्ट में कड़वी होती है। यह कफ और पित्त को बैलेंस करती है। चलिये जानते हैं इसके प्रयोग से हेल्थ को होने वाले फायदे के विषय में-      



लिवर स्वास्थ्य के लिए-
इसका सेवन पित्त दोष को ठीक करने में बहुत ही प्रभावी है। इसमें कुटकीन और पिक्रोलिव जैसे एंजाइम होते हैं, जो लिवर की कार्य क्षमता को बेहतर बनाते हैं।कुटकी के इस्तेमाल से लिवर संबंधित समस्याओं से बचाव होता है। कुटकी टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में काफी मददगार है।


वजन घटाने में सहायक
इसमें मौजुद तत्व गैस्ट्रिक फंक्शन को उत्तेजित करते हैं इसे डाइजेस्टिव फाइबर का उत्पादन बढ़ता है , जिससे एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिक बूस्ट होता है। रोज सुबह खाली  पेट कुटकी के पत्ते के अर्क का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है l


त्वचा की समस्या में
इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं,जो त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से त्वचा के घाव ,खुजली और चकत्ते जल्दी ठीक होते हैं।


सांस से संबंधित समस्याओं को दूर करने में
इस्में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो वायु मार्ग को खोलकर कंजेशन से राहत दिलाते हैं। यह शरीर में हिस्टामाइन के रिलीज को सीमित करता है, जिससे अस्थमा के मरीज को राहत मिल सकती है। इसके सेवन से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है और कई तरह के संक्रमण से बचाव होता है।


बुखार में फ़ायदेमंद 
इसमें ज्वरनाशक गुण होते हैं, जो शरीर के तापमान को कम करके बुखार ठीक करते हैं। इतना ही नहीं इसमें मौजुद औषधि गुण मौसमी बिमारियों से बचाव करती हैं।बुखार में आप इसे गर्म पानी या घी के साथ ले सकते हैं।

कुटकी का सेवन करने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं से बचाव होता है। लेकिन किसी भी समस्या में इसे इस्तेमाल करने से पहले किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह जरूर ले।






अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. Hopenaturecure इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

टिप्पणियाँ