खुबानी खाने के फायदे Benifits of Apricot in Hindi

खूबानी पोशक तत्वों से भरपुर होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। सुखी खूबानी को रात भर के लिए पानी में भीगोकर रखा जाए और सुबह उठकर इसका सेवन किया जाए तो इससे सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इससे खून की कमी दूर होती है और इम्युनिटी मजबूत होती है। बदलते मौसम में इन्फेक्शन से बचने में खुबानी खाना फ़ायदेमंद है इसका सेवन सिमित मात्रा में ही करना चाहिए। खुबानी पाचन से संबंधित बिमारीया और बवासीर दूर करने में भी लाभकारी है।खुबानी के अनेक स्वास्थ्य लाभ है।
कब्ज, कैंसर, हृदय, रक्ताल्पता, दमा, आँखों की समस्या, हड्डी का स्वास्थ्य ,त्वचा के लिए, बुखार ,खाँसी ,गठिया, अल्सर ,कमज़ोरी जैसी बहुत सी समस्याओं में खुबानी उपयोगी है।

हड्डियों को मजबूत बनाएं

सुखी खूबानी कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है। इसमें बोरान भी होता है। रोजाना भीगी खूबानी अगर खाई जाए तो इसे हड्डियाँ मजबूत होती हैं।

इम्युनिटी मजबूत बनायें

सुखी खूबानी पोशक तत्वों से भरपुर होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, कैल्शियम ,मिनरल फाइबर, आयरन जैसे पोशक तत्व पाए जाते हैं। रोज पानी में एक खुबानी भीगा कर खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है।

आँखों के लिए फ़ायदेमंद

सुखी खूबानी को रात भर पानी में भीगोकर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है क्योंकि सुखी खूबानी में भरपुर मात्रा में विटामिन ए और बिटा कैरोटीन पाया जाता है।

वजन घटाने में मदद करें

रोज सुबह खाली पेट पानी में भीगी खूबानी खाने से वजन घटने में मदद मिलती है। सुखी खुबानी में फाइबर होता है जिसे भूख नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

एनीमिया से बचाव 

सुखी खूबानी को रात भर पानी में भीगोकर खाने से एनीमिया से बचाव होता है।सुखी खूबानी में आयरन होता है जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में काफी मदद मिलती है।रोजना इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है।

खुबानी पाचन  से संबंधित बिमारियां और पाइल्स दूर करने में भी लाभकारी है। खुबानी से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। खुबानी खाने से त्वचा में चमक आती है।एक्ने ,पिंपल , स्किन इन्फेक्शन ये सभी परेशानियां खुबानी खाने से दूर हो सकती हैं। इसको आप खाली पेट या ब्रेकफास्ट के साथ ले सकते हैं।





अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. Hopenaturecure इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

टिप्पणियाँ